अपना खाता पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
अपना खाता पोर्टल नामांतरण की स्थिति: यदि आपने राजस्थान के अपना खाता पोर्टल के जरिए नामांतरण के लिए आवेदन कर दिया है और अब आप नामांतरण की स्थिति को देखना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन किए हुए नामांतरण की स्थिति का पता लगा सकते हैं कि आखिरकार आपका नामांतरण कहां तक पहुंचा है, इसके अलावा आप Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर और भी भूमि से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
पहले के समय में नामांतरण के लिए आवेदन के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, इसके बाद भी भूमि से संबंधित समस्याओं का निपटारा होने में काफी समय लग जाता था, ऐसी ही समस्या को ध्यान में रखते हुए अन्य प्रदेश सरकार के अनुसार ही राजस्थान सरकार ने भी भूमि से संबंधित एक पोर्टल को लांच किया, जिसका नाम अपना खाता है, आप इस पोर्टल पर जाकर भूमि से संबंधित समस्यों से निदान प्राप्त कर सकते हैं ।

Apna Khata – संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | Apna Khata Rajasthan (Bhulekh Rajasthan) |
लेख का नाम | अपना खाता पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें? |
लॉन्च किया गया | राजस्थान राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के सभी नागरिकों को घर पर भूमि रिकॉर्ड प्रदान करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://apnakhata.raj.nic.in/ |
राजस्थान भू नक्शा कैसे देखें? | नामांतरण की स्थिति कैसे देखें? |
नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें? | eMitra लॉगिन कैसे करें? |
नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
यदि आपने नामांतरण के लिए आवेदन कर दिया है और नामांतरण की स्थिति को देखना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा -
- सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट http://apnakhata.raj.nic.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको उपर "नामांतरण की स्थिति" पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने सारे जिलों की नामांतरण की स्थिति आ जाएगी।
- आप उसमें से अपने जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नामांतरण की स्थिति वाले सभी जिलों के नाम
सभी जिलों के नाम निम्नलिखित है -
1. | जयपुर |
2. | अलवर |
3. | कोटा |
4. | दोसा |
5. | जोधपुर |
6. | सीकर |
7. | पाली |
8. | बाड़मेर |
9. | झुंझुनू |
10 | करौली |
11. | अजमेर |
12. | जैसलमेर |
13. | भीलवाड़ा |
14. | बीकानेर |
15. | बारा |
16. | बूंदी |
17. | भीलवाड़ा |
18. | नागौर |
19. | झालावाड़ |
20. | गंगानगर |
21. | सिरोही |
22. | सवाई माधोपुर |
23. | चूरू |
24. | उदयपुर |
25. | बांसवाड़ा |
26. | जालौर |
27. | प्रतापगढ़ |
28. | डूंगरपुर |
29. | चित्तौड़गढ़ |
30. | राजसमंद |
31. | हनुमानगढ़ |
32. | धौलपुर |
33. | भरतपुर |